Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: विश्व आदिवासी दिवस पर जयस द्वारा साप्ताहिक महोत्सव मनाया जाएगा

Kailash Gupta

Fri, Jul 30, 2021
Post views : 130

बदनावर । जय आदिवासी युवा शक्ति(जयस)बदनावर द्वारा शुक्रवार 30 जुलाई 2021 को विश्व आदिवासी दिवस साप्ताहिक महोत्सव मनाए जाने के संबंध में आदिवासी बाहुल्य पश्चिम क्षेत्र की बैठक भेसोला में संपन्न हुई । बैठक में क्षेत्र के युवा साथियों की सहमति से 7 अगस्त 2021 शनिवार को मनाए जाना तय हुआ जिसमें आदिवासी गायक कलाकार कमलेश निनामा एवं टीम रोड शो के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम की शुरुआत वाहन रैली के रूप में माही सागर से शुरू होकर पश्चिम क्षेत्र के गांव एवं मजरों में होते हुए भेसोला चौपाटी पर एक सभा के रूप में समापन होगा । इस अवसर पर जयस बदनावर अध्यक्ष दिलीप निनामा,,संस्थापक जयंती लाल मेड़ा,,संतोष डामर,,राकेश डामोर भेसोला,,राजेश डावर झीकली,,मुकेश सिंगार वडलीपाड़ा,,झमक ओसारी खरड़िया,,दौलतराम भाभर झरीपाडा,,राधेश्याम मंडलोई तिलगारा,,मनोहर मकवाना छायन,,महेश डामर गड़ीखेड़ी,,दुर्गेश बखतपुरा,,समरथ गिरवाल सरपंच बखतपुरा,,शांतिलाल मेडा लिलीखेड़ी आदि उपस्थित थे । जानकारी मुकेश मंडलोई जयस प्रवक्ता बदनावर द्वारा दी गई ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन