Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये धार जिले के युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का हुआ चयन -

Kailash Gupta

Mon, Aug 16, 2021
Post views : 135

मध्यप्रदेश के शिल्पी ने अपनी बाग प्रिन्ट् कला से पुन: राज्य को किया गोरवान्वित

धार। राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये पारम्परिक बाग प्रिन्ट हस्तशिल्प कला में ठप्पा छपाई को नये आयाम देने वाले मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग से एक मात्र युवा शिल्पी बिलाल खत्री का चयन हुआ है। इस पुरस्कार से बिलाल ने पुन: मध्यप्रदेश को गोरवान्वित किया है। आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय चयन समिति ने राष्ट्रीय पुरस्कार-2018 के लिये राज्य के युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का चयन हेंड ब्लाक प्रिंट बांस चटाई के लिये किया है। उल्लेखनीय है कि युवा शिल्पकार बिलाल खत्री को वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मेरिट हस्तशिल्प पुरस्कार एवं वर्ष 2018 में प्रथम विश्वाकर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। शिल्पकार बिलाल खत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये बाग प्रिंट ठप्पा छपाई में बांस की चटाई प्रस्तुत की थी। इससे प्राकृतिक रंगों का समावेश के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल और लाल किले के डिजाइनों का प्रयोग किया गया था। शिल्पकार बिलाल खत्री दुनिया के कई देशों में अपनी पुश्तेनी बाग प्रिंट ठप्पा छपाई का प्रदर्शन भी कर चुके है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन