Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: युवा कांग्रेस द्वारा स्थापना दिवस व विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

Kailash Gupta

Mon, Aug 9, 2021
Post views : 127

कानवन - युवा कांग्रेस द्वारा आज कानवन में युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस व विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यकर्म की शुरुवात नगर में रैली निकाल कर बस स्टेंड पर स्थिति महाराणा प्रताप की प्रतिमा व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर की गई। रैली कार्यक्रम स्थल संतोषी माता धर्मशाला में ढोल धमाकों के साथ पहुंची। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कमल सिंह पटेल, निरंजन पाल सिंह पंवार, अभिषेक मोदी, कैलाश गुप्ता, श्याम अग्निहोत्री, राजेंद्र मोदी, अश्विन पाटीदार, आशीष भाकर, सुरेश पाटीदार, लियाकत पटेल, राकेश कामदार , आत्मा राम डिंडोर, अजगर पटेल, घनश्याम जाट, भोमसिंह सोलंकी अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता व बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर वो युव कांग्रेस का ध्वजारोहण कर की गई ।अतिथियों का स्वागत मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल व दिलीप सिंह डोडिया द्वारा पुष्प माला से किया गया वो कार्यक्रम में स्वागत भाषण यश मोदी ने दिया । अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने के व आगामी होने वाले जिला पंचायत,जनपद, ग्राम पंचायत, मंडी, सोसायटी, के चुनाव में एक जुटता के साथ लड़कर कांग्रेस को विजय बनाने की बात की कही गई ।आदिवासी दिवस पर युव कांग्रेस द्वारा आदिवासी पादाधिकारियो व बहनों भाईयो को अतिथि द्वारा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया साथ ही आदिवासी समाज के द्वारा देश हित में पर्यावरण हित कीथ गए कार्यों की प्रशंसा की गई । इस अवसर पर सरपंच भगवत पटेल सोहन सिंह सोलंकी कैलाश कुशवाह जीवन चौहान महिपाल सिंह भगवान सिंह ईश्वर सिंह अर्जुन सिंह प्रेम सिंह बद्री लाल पाटीदार हिमांशु जैन विमल मोदी राजेंद्र सोलंकी बड़ी संख्या में कांग्रेस को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश राठोड़ ने किया व आभार यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह सिसोदिया ने माना।

Accordion Item

Ipsam per dolores minus natoque? Rutrum dolorem voluptates euismod pharetra! Rhoncus distinctio cupiditate accusantium. Cillum aliquid.

Accordion Item

Ipsam per dolores minus natoque? Rutrum dolorem voluptates euismod pharetra! Rhoncus distinctio cupiditate accusantium. Cillum aliquid.

Accordion Item

Ipsam per dolores minus natoque? Rutrum dolorem voluptates euismod pharetra! Rhoncus distinctio cupiditate accusantium. Cillum aliquid.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन