Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: मिट्टी के दियों पर कर वसूली नहीं करें,साथ ही मिट्टी दिये के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए

Kailash Gupta

Wed, Oct 27, 2021
Post views : 138

धार। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने आदेश जारी कर कहा है कि दीपावली के पावन पर्व पर परम्परागत रूप से जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हार परिवारों द्वारा मिट्टी के दीपक निर्मित कर बाजारों में विक्रय हेतु लाये जाते हैं। आत्म निर्भर भारत अभियान की कड़ी में यह पारंपरिक एवं सराहनीय भी है। मिट्टी के निर्मित दीपक को बाजार में विक्रय हेतु बढ़ावा दिया जाना है। बाजार में विक्रय हेतु आने वाले ग्रामीणजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाये नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाए तथा मिट्टी के दिये के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जाए। कलेक्टर ने संबंधितो को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन