Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई

Kailash Gupta

Sun, Jan 30, 2022
Post views : 162

बदनावर। कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।जिसमें मुख्य अतिथि गांधीवादी डॉक्टर पवन जैन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंडित श्याम अग्निहोत्री ने की जनपद पंचायत प्रांगण में गांधी जी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सूत की माला पहनाकर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित किया महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए अंत में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पाल सिंह पवार कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष बोकाडिया नगर अध्यक्ष अतुल बाफना मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता सेवा दल के जिला संयोजक जमील कुरैशी पूर्व पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी, प्रकाश निनामा, निर्मल वर्मा, अब्दुल सत्तार मंसूरी, नगर महामंत्री हरीश मांगलिया, अशोक बुरिया, ओम प्रकाश परमार घटगारा सहित कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थेसंचालन युवा नेता अशोक डावर ने किया और आभार नगर अध्यक्ष राम श्रीवास्तव ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन