: मंत्री दत्तिगांव कल करेंगे नगर में 1करोड़ 15 लाख के कार्यो के भूमि पूजन एवं नवीन फायर का लोकार्पण
Kailash Gupta
Sat, Jan 29, 2022नगर परिषद की नेकी की दीवार में भी लेगे भाग
बदनावर । नगर परिषद के द्धारा नगर में गरीब असहाय लोगो को राहत देने के उद्देश्य से नेकी की दीवार के माध्यम से जरूरतमंदो को कंबल का वितरण किया जायेगा । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने बताया की औधोगिक नीति ,निवेश व प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिह दत्तिगाव के द्वारा नगर के बस स्टैंड पर नगर परिषद के द्वारा रखे गए नेकी की दीवार के आयोजन में गरीब असहाय चिन्हित लोगो को कंबल दिए जाएगे। वही नगर परिषद के नवीन फायर वाहन लागत 25 लाख 95 हजार का लोकार्पण किया जाएगा।नगर परिषद के पेटलावद रोड से उन्नति स्कूल मार्ग व अन्य मार्गो के करीब 1 करोड़ 15 राशि के नवीन कार्यो का भूमि पूजन किया जायेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन