Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: भुवानीखेड़ा में आईमाता प्रकटोत्सव मनाया गया

Kailash Gupta

Wed, Sep 8, 2021
Post views : 126

बदनावर।ग्राम भुवानीखेड़ा में क्षत्रिय सिरवी समाज की कुल देवी आईमाता का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।माताजी के मंदिर से समाजजनों ने बैंडबाजों के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली।जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।यात्रा पुनः मंदिर पहुंची जहाँ पाट (गादी) बदली गई।शाम को धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं बाबा रामदेवजी की झांकी भी धूमधाम से निकली गई।रामदेव जी के मंदिर पर आदिवासी समाज ने भी भंडारे का आयोजन रखा।मुलथान में भी रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवी बीज के रूप में धूमधाम से मनाया।सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ आना शुरू हो गया था।शाम को झांकी सजाई और पूरे गांव में जुलूस निकाला।महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई।रात्रि में बाबा रामदेव मण्डल के कलाकारों ने निर्गुणी भजन प्रस्तुत किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन