Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया गया।

Kailash Gupta

Mon, Aug 16, 2021
Post views : 132

बदनावर। जैन धर्म के तेइसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी जी का 2798 वां निर्वाण दिवस यहां स्थानीय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समाज जन द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः श्री जी के अभिषेक के पश्चात विश्व मंगल हेतु शांति धारा की गई। शांति धारा का लाभ रोहन कुमार राजेश कुमार मोदी परिवार द्वारा लिया गया ।पुजा अर्चना के पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाऐ गए। वही स्वतंत्रा दिवस की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर सभी समाज जन ने आपस में बधाइयां दी। भगवान पारसनाथ ने प्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी से मोक्ष प्राप्त किया था।उक्त जानकारी देते हुए समाज के सचिव ओम पाटोदी ने बताया कि अगले वर्ष जैन धर्म के सहित संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2022 में जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी जी का 2900वां जन्म कल्याणक वर्ष व 2800वां निर्वाण कल्याणक वर्ष प्रारंभ हो रहा है जो कि भारत के ज्ञात इतिहास में किसी ऐतिहासिक पुरुष का सबसे अधिक शताब्दी वर्ष होगा। इसके पूर्व हमने भगवान महावीर स्वामी का 2600वां जन्म कल्याणक महोत्सव व 2500वां निर्वाण कल्याणक महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्साह के साथ मनाया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन