Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी युवक कांग्रेस, पुलिस ने किया कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटरकेनन का उपयोग

Kailash Gupta

Wed, Aug 11, 2021
Post views : 128

भोपाल। बेरोजगारी वमहंगाई और कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति को लेकर युवक कांग्रेस ने बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। सभा के बाद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए आगे बढ़े तो पुलिस बल ने उन्हें रेडक्रास चौराहे के पहले रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटरकेनन का उपयोग किया । काफी देर झूमाझटकी चलती रही और फिर गिरफ्तारी की गई। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर किसान, युवा, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाते हुए, इनका सच जनता के सामने लाने की जिम्मेदारी युवक कांग्रेस को सौंपी। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने महंगाई के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया।पुलिस ने तीन हजार कांग्रेसियों पर दर्ज की एफआइआरराजधानी की लिंक रोड नंबर- एक पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में हबीबगंज पुलिस ने पांच कांग्रेस नेताओं समेत तीन हजार कार्यकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज की है। हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह के अनुसार युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के बुधवार को लिंक रोड पर प्रदर्शन किया। इस मामले में राष्ट्रीय युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, विधायक जयवर्धन सिंह, युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक कुणाल चौधरी व जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव उर्फ गोलू पर नामजद और बाकी प्रदर्शनकारियों पर धारा 188 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया की अगुआई में हुए प्रदर्शन से पहले सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि अभी भाजपा नेता राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं पर चुनाव आते तक मंदिर की बात करने लगेंगे। प्रदेश में सरकार से हर वर्ग परेशान है। हमने 15 माह की सरकार के दौरान शुद्ध का युद्ध अभियान चलाकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की थी पर आज फिर प्रदेश में माफिया का बोलबाला है। किसानों की कर्ज माफी हमने की और युवाओं के लिए कार्ययोजना बनाई।निवेश लाने के लिए विश्वास का माहौल बनाया पर अब हालात बदल गए हैं। महंगाई से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है पर सरकार यह मानने के लिए तैयार नहीं है। कृषि कानून किसानों के विरोध में है। इसकी हकीकत आमजन को बताएं। वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने वाली थी इसलिए उसे पहले ही स्थगित कर दिया।toकेंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। किसी एक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आए हों तो बताएं। भाजपा ने प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कमल नाथ सरकार को गिराने का काम किया है। कोरोना से नहीं हुई बल्कि सरकार ऑक्सीजन, दवाई उपलब्ध नहीं करा पाई उससे लोगों की मौत हुई है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन