Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: पी एम आवास योजना के हितग्राही से मुख्यमंत्री करेगे बात ,बदनावर के हितग्राही से होगा सीधा संवाद

Kailash Gupta

Tue, Feb 22, 2022
Post views : 140

बदनावर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 23 फरवरी को प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास(शहरी)योजना के हितग्राहियों से वर्चुअल जुड़कर सीधा संवाद करेगे। उक्त आयोजन में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही से चर्चा करने हेतु धार जिले की बदनावर नगर परिषद का चयन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेगे, नगर परिषद के वार्ड नम्बर 7 के पाँच पानिया रोड निवासी श्रीमती तीजाबाई पति ओंकारलाल को आवास का लाभ मिला है। 23 फरवरी को दोपहर 3बजे मुख्यमंत्री तीजाबाई व परिजनों से सीधा संवाद करेगे। इस अवसर पर उधोग मंत्री राजवर्धनसिह दत्तिगाव, आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित नगर के पूर्व अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन उपस्थित रहकर वर्चुली मुख्यमंत्री से जुड़कर सीधा संवाद करेगे। इस आयोजन को लेकर नगर परिषद ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है नगर परिषद ने उक्त आयोजन हितग्राही के वार्ड नम्वर 07 स्थित तीजाबाई के आवास पर रखा है जहां पर बड़ी एल ई डी के माध्यम से हितग्राही सीधे जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री बदनावर, नरसिंहपुर जिले की करही,रतलाम जिले की जावरा, अनूपपुर जिले की जैतहरी, व भिण्ड जिले की मेहगांव नगर परिषद के हितग्राहियों से ग्रह प्रवेश व भूमिपूजन कार्यक्रम से जुड़कर सीधा संवाद करेगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन