: नगर में बढ़ती जा रही चोरी की वारदात, चार दिन के अन्दर दो व्यापारी की दुकानों से सोयाबीन चोरी से चोरों के हो रहे हैं हौसले बुलंद
Kailash Gupta
Mon, Jul 3, 2023
Post views : 152
बदनावर। नगर में बढ़ती जा रहा हैं चोरी की वारदात चोरों के हो रहे हैं हौसले बुलंद। बीती रात मंडी रोड पर अनाज व्यापारी के यहां पर चोरों द्वारा दुकान का शटर उचका कर 6 क्विंटल के लगभग सोयाबीन चुरा कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी रोड पर अनाज व्यापारी दिलीप शर्मा की दुकान पर चोरों ने रात को दुकान का शटर उचका कर दुकान में रखी सोयाबीन के ढेर में से 6 क्विंटल के लगभग सोयाबीन चुरा कर ले गए जिसकी कीमत ₹30000 के करीब बताई जा रही है चोरों द्वारा टॉमी व सब्बल से शटर की पट्टी को उखाड़ कर दुकान में रखी सोयाबीन चुराई गई।चोर टामी व सब्बल वहीं फेंक गए।चोरों द्वारा दो और दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया था मगर शटर के ताले नहीं टूटे। पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई पीएस बोरा, प्रधान आरक्षक दिनेश भाभर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
4 दिन पहले की मंडी रोड स्थित एक व्यापारी की दुकान से चोरों द्वारा शटर उचका कर 6,7 क्विंटल सोयाबीन चोरी की गई थी।जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन