: नगर परिषद द्वारा डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए फोगिंग मशीन से धुआं व कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया
Kailash Gupta
Wed, Sep 8, 2021
Post views : 156

बदनावर । नगर परिषद द्वारा डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए किया फोगिंग मशीन से धुआं व कीटनाशक दवाई का छिड़काव । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि आज डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए अम्बेडकर चौराहा,लक्ष्मीबाई मार्ग, दुर्गा चौक, गाँधी मार्ग, सभामंच, मोदी चौराहा,कचोरी चोक,इमलीपुरा मे फोगिंग मशीन से धुआं किया गया साथ ही कचहरी चौक,चौपाटी,गणेश मंदिर, गार्डन, इंद्रा गार्डन आदि स्थानों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया। डेंगू से बचाव के लिए इसी तरह फोगिंग कार्य एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव एवं सफाई अभियान चलता रहेगा ।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन