Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: दो दिनों से हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले फसलों को मिला जीवनदान

Kailash Gupta

Sun, Jul 11, 2021
Post views : 145

बदनावर -: क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले। कई दिनों के इंतजार के बाद शनिवार और रविवार शाम से झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बारिश से खेतों में दम तोड़ रही सोयाबीन मक्का आदि फसलों को जीवनदान मिला है। अभी भी तेज बारिश की आवश्यकता है। तेज धूप और उमस से परेशान लोग को कुछ राहत मिली है। इधर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ग्रामों में बाग रसोई के साथ ही लगातार मन्नत और प्रार्थना की जा रही हैं। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ भी किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि बारिश की खेंच बहुत लंबी हो गई हैं जिससे फसल सूखने की कगार पर थी। लेकिन अब बारिश होने से फसलों को बहुत राहत मिलेगी। मर रही फसलों में जान आ गई हैं। बारिश नहीं होने से फसल बर्बाद होने के कगार पर थी लेकिन बारिश ने फसलों को नया जीवनदान दिया है। किसानों को भी राहत की सांस मिली है। इस बार किसानों ने सोयाबीन का बीज काफी महंगे दामों पर खरीद कर लगाया था। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन