: ज्ञानदीप मंडल उपलब्ध कराता है निःशुल्क स्वास्थ्य उपकरण
Kailash Gupta
Sun, Dec 1, 2024
Post views : 141
बदनावर।निरंतर समाजसेवा के लिए समर्पित सामाजिक संस्था ज्ञानदीप मंडल द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए एक सेवा प्रकल्प संचालित किया जा रहा है। ऐसे मरीज, जो घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और विभिन्न स्वास्थ्य उपकरणों की आवश्यकता होती है, उन्हें यह संस्था निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराती है।
संस्था के सचिव प्रदीप पांडेय ने बताया कि वर्तमान में संस्था के पास मेडिकल पलंग, ऑक्सीजन सिलेंडर, वॉकर, छड़ी, ऑक्सीमीटर, डिजिटल बीपी मशीन, नेबुलाइजर, यूरिन एवं स्टूल पॉट, एक्सरसाइज साइकिल, कमोड, एयर मैट्रेस, व्हीलचेयर, कमर बेल्ट आदि उपकरण उपलब्ध हैं। ये सभी उपकरण संस्था अध्यक्ष विजय बाफना के निवास से प्राप्त किए जा सकते हैं।
दानदाताओं का योगदान
पूर्व कई दानदाताओं ने इस प्रकल्प मे सहयोग दिया प्रेरणा लेकर एवं मंडल के इस कार्य को देखकर समाज के दानदाता आगे आ रहे है जिसमें श्यामलता शर्मा की स्मृति में रघुनंदन शर्मा ने मेडिकल पलंग प्रदान किया।
संजय चोपड़ा ने कमोड चेयर का दान किया।
स्व. कनकमल कोठारी की स्मृति में मुकेश कोठारी और रितेश कोठारी ने स्टील कमोड चेयर प्रदान की।
नरेंद्र जैन ने वॉकर का सहयोग दिया।
संस्था द्वारा संचालित इस प्रकल्प से समाज के जरूरतमंद सैकड़ों लोग लाभान्वित हुये हैं। ज्ञानदीप मंडल सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता है और समाज से अपील करता है कि अधिक से अधिक लोग इस प्रकल्प से जुड़ें। जरूरतमंद मरीज इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और दानदाता इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करें।
ज्ञानदीप मंडल का यह प्रयास समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो मानवता और सेवा के मूल्यों को जीवित रखता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन