Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: जैन सोशल ग्रुप ने गौशाला मे भेट किया पानी का टैंकर

Kailash Gupta

Mon, Feb 21, 2022
Post views : 146

बदनावर । जैन सोशल ग्रुप द्वारा जीव दया को अपने जीवन में उतार कर अपने मन के अनुरूप कार्य को अंजाम देते हुए सदस्यों द्वारा एकत्रित राशि से टैंकर भेंट किया गया। गौशाला परिसर में नवनिर्मित टैंकर का फीता काटकर शुभारंभ लक्ष्मी गौशाला ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील टच एवं जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संदीप वरमेचा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं लक्ष्मी गौशाला के ट्रस्टी विजय बाफना ने संस्था के कार्य की जानकारी दी, कहा कि वर्तमान में लगभग 450 पशुधन है, इनकी सेवा के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई, गायों की स्थिति देखकर सभी ने सराहना की। इस अवसर पर लक्ष्मी गौशाला के ट्रस्टी भेरुलाल पंड्या, राजेंद्र सिंह पंवार (फुंदा बापू), प्रहलाद यादव, नरेंद्र गंधी एवं जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष निलेश पटवा एवं ओम पाटोदी, नीरज पोखरना, आशीष चोपड़ा, दिलीप दरड़ा, अनिल मूणत, अनिल नाहर, शैलेंद्र सराफ, राकेश नाहर एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे। संचालन ग्रुप के सचिव पियूष सोनी ने किया एवं आभार विमल नाहर ने माना। ग्रुप की बैठक में मनोरंजन हेतु खेल भी खेले गए एवं डॉ. दीपशिखा के द्वारा ग्रुप की महिला सदस्यों के साथ स्वास्थ वर्धक टिप्स के साथ जनरल अवेरनेस पर चर्चा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन