Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: गतरात्री चार दुकानों पर चोरो ने बोला धावा नगदी सहित हजारो का सामान ले उड़े

Kailash Gupta

Wed, Jul 14, 2021
Post views : 144

सुबह बेलेंस डलवानेआये लड़के को शंका के आधार पर पकडा

तिलगारा। गतरात्री को तिलगारा में चोरो ने चार दुकानों गंगा कृषि केंद्र , पाटीदार इंटरप्राइजेस , मा कृपा फुट वियर एवं बद्रीलाल पाटीदार की मोटर वाईडिंग की दुकान पर बोला धावा नगदी सहित हजारो का सामान ले उड़े।प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा कृषि केंद्र से एलसीडी सहित कृषि उपयोगी समान ले गए , वही पाटीदार एंटरप्राइजेस से गल्ले से नगदी ले गए व माँ कृपा फुट वियर से प्रेट्रोल केन सहित नगदी जूते चप्पल ले गए तथा बद्रीलाल पाटीदार की मोटरवाईडिंग की दुकान से लगभग दस बारह किलो नये पुराने तांबे के तार चुरा ले गये। आज सुबह एक नाबालिग लड़का पाटीदार एंटरप्राइजेस पर बेलेंस डलवाने आया तो जैसे ही उसने पैसे दिए वैसे ही एक चिपका हुआ नोट देखकर दुकान मालिक नोट पहचान लिया पूछने पर वह भागने लगा लोगो द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने पैसे मेरे मामा ने दिए बताया उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया थोड़ी देर में एक और संदिग्ध को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर उसे भी पुलिस के हवाले किया दोनों को भेसोला पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है।

दो को शंका के आधार पर पकड़ा है पूछताछ की जा रही है - गरिमा शाक्यवार चौकी प्रभारी भेसोला

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन