Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कोरोना की दूसरी लहर थमी,पर डेल्टा प्लस वेरिएंट से स्थिति फिर चिंताग्रस्त

Kailash Gupta

Tue, Jun 22, 2021
Post views : 147

देश में कोरोना की जहां दूसरी लहर अब थमती हुई नजर आ रही है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भारत को चिंतामुक्त बताया गया है। तो वहीं दूसरी ओर भारत में कोरोना को लेकर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस भारत के लिए अब धीरे-धीरे चिंता का विषय बन रहा है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया परेशान है। दूसरी लहर पर लगाम कसने के साथ ही डेल्टा प्लस वैरिएंट का देश में तेजी से फैलना बेहद ही चिंता का विषय है। अहम बात तो यह है कि भारत के कई राज्यों में इस नए वैरिएंट के मामले आने शुरू भी हो चुके हैं।

देश में इसके सबसे ज्यादा नए मामलों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मरीज सामने आए हैं।15 मई से अब तक 7,500 नमूने लिए गए हैं जिनमें डेल्टा प्लस के लगभग 21 मामले सामने आए हैं। बतादें कि भारत में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 65 वर्षीय महिला में पाया गया था। वहीं अब महाराष्ट्र के अलावा केरल के दो जिले में भी इसे देखा गया है। बहुत सी रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कोविड-19 के अत्याधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट बी.1.617.2 के डेल्टा प्लस वैरिएंट में बदलने की आशंका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन