Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को याद किया गया

Kailash Gupta

Mon, Jul 26, 2021
Post views : 135

बदनावर। सोमवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल में शहीदों को याद कीया गया। शहीद रविंद्र सिंह राठौर स्मृति संस्था के सदस्यों के द्वारा कारगिल विजय दिवस में शहीद हुए सभी शुरवीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात रहे कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने इस युद्ध में फतेह हासिल कर ली थी तब से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।कारगिल लड़ाई में शहीद हुए देश के रणबांकुरो के सम्मान में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के दिन उनकी बहादुरी व बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी जाती है। सोमवार को शहीद रविंद्र सिंह राठौर स्मृति संस्था के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद नायब सूबेदार रविन्द्र सिंह राठौर के गांव पाना पहुंच कर कारगिल युद्ध मैं अपने उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए कारगिल में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। शहीद रविंद्र सिंह राठौड़ स्मृति मंच के उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ,स्मृति संस्था के सदस्य व शहीद राठौर के परिजन नितेन्द्र सिंह राठौर, संस्था के सदस्य अनवर मंसूरी, जगदीश चौधरी विनीत बैरागी, संस्था के मीडिया प्रभारी राहुल बैरागी आदि ने पाना पहुंचकर अमर शहीद राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों की शहादत को नमन किया। संस्था पदाधिकारियों के अलावा कोई जनप्रतिनिधि कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि देने नही पहुंचा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन