Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कानून व्यवस्था चाकचौबंद हो व अपराधियों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए - मुख्यमंत्री

Kailash Gupta

Thu, Jul 1, 2021
Post views : 147

भोपाल -: देवास में हुए नेमावर हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को डीजीपी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चाकचौबंद होनी चाहिए. अपराधी तत्वों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए एवं जनता के मन में पूरा विश्वास.मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां किसी भी असामाजिक तथा आपराधिक तत्व के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि नेमावर हत्याकांड जघन्यतम है. आरोपियों को पकड़ लिया गया है और फास्ट ट्रेक कोर्ट में उनके विरूद्ध मुकादमा चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेमावर की घटना से मैं अत्यंत आहत हूं. जिन्होंने यह अपराध किया है वे नराधम हैं, उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा तथा कठोरतम सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है. परिजनों को 41 लाख 25 हजार रूपए की सहायता दी गई है. साथ ही आगे भी हरसंभव मदद दी जाएगी.बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने निवास पर कानून व्यवस्था के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे. बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन