Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कलेक्टर व एसपी ने वृक्षारोपण कर क्लब द्वारा स्थापित की गई नई जिम का फीता काटकर शुभारंभ

Kailash Gupta

Sun, Jul 18, 2021
Post views : 124

धार ।कलेक्टर आलोक कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने आज उदय रंजन मैदान में उदय रंजन क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंच कर वृक्षारोपण किया तथा यहां स्थापित की गई नई जिम का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह में उपस्थित सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल की गतिविधियों में कप्तान एक प्रेरणादायक होता है। साथ ही लोग इस क्लब की गरिमा के बारे में जानते है। यहां के लोगो ने इसे जीवित रखा है। लोग सुबह यहां आते है और अपने साथियों के साथ यहां समय बिताते है और यहां जो नई टीम लगी हुई है वह भी बढ़िया है। देखते ही देखते यहां बहुत अच्छा काम हो गया, बाउंड्रीवाल, मैदान, सफाई, ओपन जिम भी लग गई। अगले सीजन तक हम यहां एक ऐसा मैदान बनाएंगे की बच्चो को यहां खेलने में कोई तकलीफ नही होगी। क्लब के पुराने मेम्बर्स पुनः साथ आये है। यहां हमारे वरिष्ठजनों के बैठने की जगहों को ठीक करने के साथ ही कई कार्यो को सुदृढ़ किया गया। इसे इस लायक अपने बना दिया की लोग इसे जवाइंन करना चाह रहे है। आप सभी मेम्बर्स अपनी क्षमता के अनुसार लोगो कमेटी बनाकर औरो को जोड़े। आप सभी की सहमति से यहां दोनों मैदान एसपीडीए तथा उदय रंजन मैदान के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। साथ ही यहा पीछे की तरफ की जगह के उपयोग के लिए फ़्यूचर प्लान बनाए, जिससे क्लब को आगे बढेगा। हमारे पास जो साधन है हम उसे पहले देखे। यहां का कार्य स्टेप बाय स्टेप करें जिससे कार्य जल्दी होगा और बढ़िया होगा। धार की मिट्टी में बहुत कला व संस्कती है। यहां का किला व मांडू के साथ ही यह क्लब भी धार की पहचान है। यहां जो जिम का शुभारंभ हुआ है वह बढ़िया हैं इसकी डिजाइन भी बढ़िया है। पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने कहा कि क्लब का रिनोवेशन कार्य अच्छा हुआ है यह अच्छी बात है और यह क्लब एक हेरीटेज के रूप में है, जिसमें सभी पुराने लोग है। मुझे हर बार यहां कुछ न कुछ नया कार्य होते हुए दिखाई देता रहता है। धार में जब भी आप पॉजिटिव दिशा में कदम बढ़ाएंगे तो जनता साथ देती है। इस अवसर पर तहसीलदार भास्कर गाचले सहित क्लब के प्रदीप जोशी, पंकज अग्रवाल, नीलेश सुगन्धि, संजय गर्ग आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन