Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर श्री कुंदकुंद सभागृह में कल प्रातः१० बजे से

Kailash Gupta

Sat, Oct 16, 2021
Post views : 134

बदनावर। श्री दिगम्बर जैन समाज वर्द्धमानपुर के तत्वाधान में एक्यूप्रेशर सुजोक चिकित्सा शिविर रविवार 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से स्थानीय श्री कुंदकुंद सभागृह ( दिगंबर जैन धर्मशाला पुराने टाकीज़ की गली ) में प्रारंभ होगा। यह शिविर 23 अक्टूबर तक चलेगा।उक्त जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के ओम पाटोदी ने बताया कि एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग संस्थान जोधपुर राजस्थान के थेरेपिस्ट राजेंद्र सारण व थेरेपिस्ट टीआर चौधरी व उनकी टीम के साथ इस शिविर में अपनी सेवा देंगे। इस शिविर में सिरदर्द, अनिद्रा, लकवा, ब्लड प्रेशर,शुगर, घुटने, कमर, पीठ, थाइराइड, सर्वाइकल, साइटिका दर्द, गैस-कब्ज , पाइल्स आदि रोगों का उपचार प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति एक्यूप्रेशर से किया जाएगा।शिविर में प्रतिदिन 8 बजे से 12 बजे तक व शाम 4 बजे से 8 बजे तक उक्त पद्धति से बिना दवाई उपचार होगा। शिविर में एक्यूप्रेशर के साथ साथ सुजोक, वाइब्रेशन व मैगनेट थेरेपी द्वारा उपचार किया जाएगा।दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश मोदी, सुशील मोदी, पवन पाटोदी, सुशील गोधा आदि ने शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। रोगी अपना पंजीयन 9893619951 /9425969108 / 7987882156 / 9981992712 / 9630585681/ 9300796800 मोबाइल नंबर पर अथवा शिविर स्थल पर समय से पूर्व पहुच कर करवा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन