: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने परियोजना अधिकारी पर छेड़खानी का लगाया आरोप
Kailash Gupta
Fri, Mar 25, 2022
बदनावर (राजेश चौहान ) । गांव बटवाड़या कला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता पति सुरेश मीणा ने बदनावर थाने पर परियोजना अधिकारी भगत सिंह चौहान की मनमानी एवं छेड़खानी के विरोध में रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर आवेदन दिया है। महिला ने बताया कि सुपरवाइजर एवं परियोजना अधिकारी द्वारा बिना कारण से मेरे रजिस्टर में कमी बताकर जप्त कर लिया। जब मैं रजिस्टरसीलेने गई तो नौकरी से निकाल देने की बात की साथ ही परियोजना अधिकारी भगत सिंह चौहान मुझे कमरे में बुलाकर ले गया, उक्त बातें महिला ने थाना परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रमाणित वीडियो में कही। महिला ने परियोजना अधिकारी भगत सिंह चौहान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने को लेकर आवेदन दिया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन