Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: अमरनाथ यात्रा रद्द, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त

Kailash Gupta

Mon, Jun 21, 2021
Post views : 146
कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि पिछले साल भी कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी। हालांकि,श्रद्धालु 28 जून से ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे। श्री अमरनाथ छड़ी मुबारक 22 अगस्त को गुफा में ले जाया जाएगा। हिमालय के ऊंचाई वाले हिस्से में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के गुफा मंदिर के लिए 56-दिवसीय यात्रा शुरू होना थी,जो अब रद्द कर‌ दी गयी हैं। गौरतलब हैं जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए 2019 में यात्रा को रद्द कर दिया था और 2020 में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रा रद्द कर‌ दी गयी थी।

देश की सबसे कठिन यात्राओं में से एक -

अमरनाथ यात्रा देश की सबसे कठिन में से एक मानी जाती हैं‌। अमरनाथ गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बनता है। खराब मौसम,चट्टानों का फिसलना,बर्फबारी एवं आक्सीजन की कमी होने के बावजूद भी लाखों शिवभक्त दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।यहां स्थित शिवलिंग पर लगातार बर्फ के पानी की बूंदे टपकती है,जो एक बडे शिवलिंग का आकार लेती लेती है। चंद्रमा की घटने बढ़ने के साथ-साथ शिवलिंग का आकार भी घटता बढ़ता रहता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन