Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: सोन्याखेड़ी के 3 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

Kailash Gupta

Thu, Aug 24, 2023
Post views : 349

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पुष्पमाला से स्वागत

सरदारपुर ।(योगेशगवरी) सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे शामिल होने का सिलसीला लगातार जारी है। बुधवार को सरदारपुर विधायक कार्यालय पर ग्राम सोन्याखेड़ी के 3 भाजपा कार्यकताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की हैं। ग्राम सोन्याखेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पटेल, राजेश पटेल एवं कैलाश पटेल ने कांग्रेस की रिति निति तथा विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावीत होकर तथा भाजपा की जन विरोधी नितियों से आहत होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं का विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पड़ियार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी गोविन्द पाटीदार उटावदा, लोकेंद्रसिंह दरबार बसलई, देवीसिंह सौलंकी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन