Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: शिवराज सरकार मे मंदिर, घर, खेत कुछ भी सुरक्षित नही - विधायक ग्रेवाल

Kailash Gupta

Wed, Nov 16, 2022
Post views : 146

रात्रि मे ही नही दिनदहाडे भी लूट की वारदातो को अंजाम दे रहे बदमाश

सरदारपुर (विष्णु पडियार)। सरदारपुर तहसील मे चोरी की वारदातो मे लगातार इजाफा हो रहा है मंगलवार रात्रि मे अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम बान्देडी श्रीराम मंदिर से भगवान का मुकुट, मंगलसुत्र, छत्र आदि लगभग 4.50 लाख रूपये की चोरी को अंजाम दिया एवं शांतिलाल लववंशी के मकान को निशाना बनाते हुए सोने का हार, मंगलसूत्र, कंगन सहित नगदी , दिनेश गुनगया की किराना दुकान से 8 से 10 हजार रूपये नगद ले जाने मे सफल हुए। ग्राम सुल्तानपुर मे श्रीराम एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर से चांदी के 11 मुकुट-कुंडल, 11 छत्र, 1 मंगलसुत्र सहित 12 लाख रूपये की वारदात को अंजाम दिया। अम्बिका माता मंदिर से भगवान को एक चांदी का मुकुट, 5 चांदी के छत्र, एक सोने की नथ, एक सोने का टीका, दानपेटी सहित लगभग 05 लाख के आभुषणो पर अपना हाथ साफ किया। सरदारपुर थाना अंतर्गत ग्राम फुलगाॅवडी मे दुर्गेश कछावा के मकान मे ताले तोडकर चोरी का प्रयास किया लेकिन मकान मालिक के जागने पर बदमाश फरार हो गए। क्षेत्र मे चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ग्राम बान्देडी, सुल्तानपुर, फुलगाॅवडी पहुचकर मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणो से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली l विधायक ग्रेवाल ने कहा कि बदमाशो मे पुलिस प्रशासन को कोई भय नही है, शिवराज सरकार मे मंदिर, घर, खेत कुछ भी सुरक्षित नही है, पुलिस अधिकारी बदमाशो से मिले हुए है सरदारपुर तहसील मे लगातार चोरी एवं लूट की वारदात हो रही है बदमाशो द्वारा लाखो रूपये की वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है इसके दो दिन पूर्व फुलगाॅवडी के व्यापारी अनिल राठौड के साथ दिनदहाडे बाण्डीखाली के पास 2 लाख 75 हजार की लूट हुई। अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर मे भी इसके पूर्व मे लगभग 10 जगहो पर बदमाशो द्वारा चोरी की वारदातो को अंजाम दिया। सरदारपुर मे वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मण्डलोई के सुने मकान 13 अक्टुबर की रात्रि मे लगभग 50 लाख की चोरी को अंजाम दिया जिसमे सीसीटीवी फुटेज मे बदमाश दिखाई दे रहे है, राजगढ मे 25 सितंबर की रात्रि मे पार्षद गोविन्द पाटीदार के मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 03 लाख की चोरी करने मे सफल हुए, संजय मारू के निवास पर भी चोरी की घटना घटित हुई, सरदारपुर राजगढ मे दिनदहाडे रास्ते चलते रहवासियो से मोबाईल छीनने, सोने की चैन छीनना, मोटर साईकिल चौरी की घटना भी हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन के हाथ बिल्कुल खाली है किसी भी घटना मे शामिल बदमाशो को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। एसडीओपी रामसिंह मेडा के डेढ वर्ष के कार्यकाल मे चोरी, लूट अन्य वारदातो मे लगातार ईजाफा हुआ है, सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र मे घटनाए घटित हो रही है विधायक ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि अगर 5 दिन मे पुलिस प्रशासन द्वारा चोरी एवं लूट की घटना मे शामिल बदमाशो को गिरफ्तार नही करती है तो ग्रामीण जनता के साथ सरदारपुर मे एसडीओपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा लगातार बढती चोरी, लूट की घटनाओ के संबंध मे प्रदेश के गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस आयुक्त इन्दौर को पत्र लिखकर शीघ्र ही घटनाओ का पर्दाफाश करने की मांग की है। विधायक ग्रेवाल के साथ सुरेन्द्रसिंह पटेल, मोहनलाल मुकाती, भेरूसिंह बडगोता, कमलेश परमार, जयप्रकाश पटेल, झनक पाटीदार, बंशी सिसौदिया, टिकम पटेल, गणेश लोधा, राजेश तंवर, रामप्रसाद भुरिया, राहुल अरोरा, दुर्गेश कछावा आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन