Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: रिंगनोद में एसडीएम ने बालू रेती से भरे 5 डंपरों को पकड़ा और जुर्माने की कार्रवाई की

Kailash Gupta

Tue, Aug 1, 2023
Post views : 143
रिंगनोद । सरदारपुर तहसील के रिंगनोद में एस डी एम राहुल सिंह चौहान ने बालू रेती से भरे 5 डंपरों को पकड़ा और जुर्माने की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंगनोद - भोपावर मार्ग काफी जजर्र हो चुका है और यहां पर भारी वाहनों की आवा जारी बंद है लेकिन रेत से भरे डंपर निकलने की सुचना ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि की शिकायत पर आज एस डी एम राहुल सिंह चौहान ने 5 डंपरों को पकड़ा और सभी पर दो दो हजार का जुर्माना लगाया गया। रायल्टी बचने के लिए डंपर वाले रिंगनोद भोपावर मार्ग का उपयोग करते हैं जिससे मार्ग की हालात काफी खराब हो चुकी है वहीं एस डी एम राहुल सिंह चौहान ने आने वाले समय में भी कारवाई की बात कही है। एसडीएम राहुल चौहान द्वारा सतत चालानी कार्रवाई करने की बात कही और इसके बाद भी अगर आगामी समय में लोडिंग डंपर इस रास्ते से निकलेंगे तो बड़ी चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। रिंगनोद भोपावर मार्ग भारी अवर लोडिंग वाहन चलने से रोड कि हालत बहुत खस्ता होती जा रही भोपावर रिंगनोद मार्ग की स्थिति दिन प्रति दिन बदतर होती जा रही हैं और यहां भारी वाहन पाबंदी के बावजूद भी बेवकूफ दौड़ते नजर आ रहे हैं और इस रोड पर कोई बड़ा हादसा होने का अंदाजा भी बना हुवा है क्योंकि बड़े ओवर लोडिंग वाहन सड़क पर चलने से छोटे वाहन को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है क्योंकि बड़े वाहन रोड पर होने से साइड पट्टी ठीक ना होने के कारण कोई हादसा हो सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन