Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: भारत जोड़ो यात्रा आवाज है उस किसान की जो अपनी फसलों का दाम मांगता है - गायत्री पुरोहित

Kailash Gupta

Wed, Nov 16, 2022
Post views : 138
सरदारपुर (विष्णु पडियार)। भारत जोड़ो यात्रा आवाज है उस किसान की जो अपनी फसलों का दाम मांगता है मोदी के राज में बाजार में कोई चीज सस्ती नहीं मिलती किसानों के मरने की सुर्खियां तो आजकल अखबारों में ही नहीं मिलती युवा खूब पढ़-लिख कर आप  बेरोजगार है तो शुभकामनाएं दो यह मोदी जी का चमत्कार है l उक्त उद्बोधन कांग्रेस की तेज तर्रार युवा नेत्री जिला पंचायत सदस्य  सुश्री गायत्री पुरोहित ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल सीजन 2 मे दिया l इस दौरान गायत्री पुरोहित किसान बदहाली युवा बेरोजगार महिला अपराध महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा की केंद्र - राज्य सरकार पर कटाक्ष कर युवा श्रोताओ से रूबरू हुई l उक्त कार्यक्रम में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें गायत्री पुरोहित को तीसरा स्थान मिला l उक्त उपलब्धि पर सुश्री गायत्री पुरोहित कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी चुनी गई l प्रियंका गांधी को आदर्श मानकर बेटी हूं लड़ सकती हूं कि थीम पर जर्नलिज्म की स्टूडेंट रहकर जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर गायत्री इतिहास रच चुकी है l ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस के ज्वाईट सेकेटरी सांसद विवेक तंखा एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका लांबा,राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व युथ कांग्रेस के प्रभारी श्रीकृष्ण अल्लाअरू,मप्र युथ कांग्रेस के प्रभारी पराग शर्मा ने गायत्री पुरोहित को ट्राफी देकर सम्मानित किया l सुश्री गायत्री पुरोहित के यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद आगामी दिनों में गायत्री पुरोहित को किसी भी प्रदेश में यूथ कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन