Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: बड़ी मात्रा में शराब भर कर गुजरात लेकर जा रही आयशर गाड़ी को पकड़ने में सरदारपुर पुलिस को मिली सफलता

Kailash Gupta

Sat, Aug 26, 2023
Post views : 385
सरदारपुर । (योगेश गवरी) विधानसभा चुनाव को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा चलाए गए विशेष नशामुक्ती अभीयान के तहत रिंगनोद चौकी द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी जो गुजरात जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार खन्ना एवं रिगंनोद चौकी प्रभारी जगदीश निनामा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर हाई सेकेंडरी स्कुल रिगंनोद के सामने से जा रही आयशर ट्रक क्र एमपी 09 जीएफ 8742 को रोककर तलाशी लेने पर पता चला कि ट्रक के अन्दर से 715 पेटी माउण्ट 6000 कम्पनी की बियर कुल 8580 बल्क लीटर किमत तकरीबन 22,16,500 रूपए मय आयशर ट्रक क्र एमपी 09 जीएफ 8742 किमत तकरीबन 9 लाख रूपए जप्त कर वाहन चालक दिलीप पिता जागरिया बामनिया जाति भील, उम्र 23 वर्ष, निवासी चॉदपुर रोड़, गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा शराब को लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है तथा जप्तशुदा शराब एवं आयशर ट्रक की राजसात की कार्यवाही की । चौकी प्रभारी जगदीश निनामा, प्रधान आरक्षक थानसिंह जमरा ,प्रधान आरक्षक बसुसिंह, प्रधान आरक्षक गज्जू लाल वसुनिया , आरक्षक दिलीप बघेल, आरक्षक विनोद, सैनिक नंदराम की भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन