Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: पुलिस अधीक्षक ने ग्राम गुमानपुरा में निकाली तिरंगा यात्रा, ग्राम वासियों को दिया हर घर तिरंगा का संदेश

Kailash Gupta

Mon, Aug 14, 2023
Post views : 145

पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों को दिए तीन सूत्र नशा मुक्ति, नारियों का सम्मान एवं शिक्षा

  रिंगनोद।(योगेश गवरी) ग्राम गुमानपुरा में धार ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के आज थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुमानपुरा में ग्राम वासियों को घर-घर तिरंगा का संदेश देकर तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूरे पारंपरिक तौर तरीके से ग्रामवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर सभी को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश देकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्राम वासियों को तीन महत्वपूर्ण सूत्र दिए गए एवं उनका पालन करने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शराब ना पीने अपने नई उम्र के बच्चों को शराब से दूर रखने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नारियों के सम्मान के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक रहने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा खाटला बैठक के माध्यम से गांव के सभी ग्राम वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देने एवं आजादी की महत्ता के प्रति अवगत कराते हुए शुभकामना संदेश दिया एवं बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत भी गाया। उक्त तिरंगा यात्रा एवं खाटला बैठक के आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, रक्षित निरीक्षक पुरषोत्तम विश्नोई, चौकी प्रभारी जगदीश निनामा एवं ग्राम पंचायत गुमानपुरा के सरपंच, पंच, तडवी, पटेल सहित सभी गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने रिंगनोद तलाईपुरिया कालोनी स्थित भारत माता मंदिर पहुंचकर भारत माता के दर्शन किए व ग्रामीणों से चर्चा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन