Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: चेतन्य काश्यप फ़ाउंडेशन द्वारा कल होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

Kailash Gupta

Sat, Sep 11, 2021
Post views : 167

रतलाम । चेतन्य काश्यप फ़ाउंडेशन द्वारा कल 12 सितंबर रविवार को सुबह 11.30 बजे बरबड़ रोड स्थित जोधा बाग में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह । सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री एवं रतलाम ज़िले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया रहेंगे|विशिष्ट अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर तथा विशेष अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा होंगे। समारोह की अध्यक्षता फ़ाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे।प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया सदस्य महेंद्र नाहर,मनीषा शर्मा, सोना शर्मा,मुकेश सोनी एवं आनंद जैन ने बताया कि समारोह में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा| सम्मान स्वरूप सभी विद्यार्थियों को टाईटन सोनाटा वाच, शील्ड एवं नकद पुरुस्कार प्रदान किए जायेंगे| उन्होंने बताया कि चेतन्य काश्यप फ़ाउंडेशन द्वारा वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर हर वर्ष दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जा रहा है| इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सीमित संख्या में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान होगा|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन