Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: अधर्म के खिलाफ धर्म की लड़ाई हमेशा क्षत्रियों ने लड़ी है, ये 36 कौम के हक की लड़ाई है, 8 जनवरी महा आंदोलन भोपाल का निमंत्रण देने आया हूँ~ ठाकुर जीवनसिंह शेरपुर

Kailash Gupta

Thu, Nov 17, 2022
Post views : 168
राजोद। बहुत सारी साजिशें होंगी, वो आप के सामने हे भी सही, क्या षड्यंत्र ओर क्या साजिशें चल रही है पर हम हमारे इरादों पर अटल हैं, क्षत्रियों ने एक बार जिबान दी है कि 8 जनवरी को भोपाल में जन आंदोलन करेंगे तो करेंगे, इसलिए आप सब को भी हम आमंत्रित करने आये हैं, सम्पूर्ण राजपूत समाज मध्यप्रदेश के नेतृत्व में 8 जनवरी को भव्य महा जन आंदोलन है जिसमें 36 कौम की बातें ओर 36 कौम के मुद्दे हैं, राजपूत समाज सदैव से 36 कौम के हित के लिए लड़ा है, अधर्म से बचाने के लिए धर्म के लिए लड़ा है, यह धर्म युद्ध है आप सब भी इसमें सम्मिलित होवें और धर्म की ध्वजा लहरायें। उक्त वक्तव्य आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने का संकल्प उठाये ठाकुर जीवनसिंह शेरपुर ने राजोद बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से कही है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अनावरण के लिए सरदारपुर तहसील के मोरगाँव में जाते वक्त ठाकुर जीवनसिंह शेरपुर का राजोद में राजपूत समाज व सर्व समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राजपूत एवं गड़वी चारण समाज की ओर से सांफ़ा बांध कर सत्कार किया, उपस्थित लोगों ने पुष्वर्षा कर सत्कार किया। यहां से जीवनसिंह शेरपुर का गोंदीखेड़ा, वसलाई, लाबरिया, रूपाखेड़ा व राजगढ़ में अनेकों मंच से स्वागत किया व कार्यों के सराहना कर सहयोग की बात कही। इस दौरान हर्षदीपसिंह चौहान बदनावर, जितेन्द्रसिंह मुरड़का, विजय प्रतापसिंह, सुरेंद्र राजावत किलोली, लोकेन्द्रसिंह वसलाई आदि बड़ी संख्या में टीम जीवनसिंह शेरपुर वाहनों के काफिले के साथ थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन