Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव हुए निरस्त,मंत्रिमंडल की लगी मुहर, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

Kailash Gupta

Sun, Dec 26, 2021
Post views : 166

भोपाल: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव रोकने के संबंध में बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार पंचायत चुनाव के संबंध में एक अध्यादेश राज्यपाल को भेजेगी। माना जा रहा है कि इस अध्यादेश की मंजूरी के बाद कुछ समय के लिए पंचायत चुनाव टलने की संभावना है।मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों को बताया कि आज रविवार को हुई बैठक में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकार पंचायत चुनाव से जुड़े एक अध्यादेश को राज्यपाल को भेजेगी। राज्यपाल से इस पर मंजूरी मिलने के बाद इसे चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।ज्ञात रहे कि इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सर्व समिति से अशासकीय संकल्प पारित किया गया था कि मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना ना हो।मुख्यमंत्री का भी संकल्प है कि OBC आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव ना हो। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं की गिनती कराने का फैसला भी किया गया है और कलेक्टरों से इसकी 7 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। इधर पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका पर आगामी 3 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन