Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: आज हुआ निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, 8 दिसम्बर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

Kailash Gupta

Wed, Nov 9, 2022
Post views : 183

17 साल के युवा भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे अप्लाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आज फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। दावा आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 08 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आपत्तियों के आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इन आवेदन पत्रों का 26 दिसम्बर 2022 तक निराकरण होगा और 5 जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि आज मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के 64100 मतदान केंद्रों में प्रारूप फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया है। आज से एक महीने तक यानि 8 दिसम्बर 2022 तक दावा आपत्ति कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने के लिए 12, 13 नवंबर और 19, 20 नवंबर को विशेष कैंप चलाया जाएगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदताओं से संपर्क करेगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि अभी 52724128 कुल मतदाता हैं, जिसमें 27330001 पुरुष और 25316915 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर की सख्या 1278 है। सेवा मतदाता- 73633 पुरुष और 2301 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जो 17 वर्ष से ऊपर हैं वह भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनका नाम 18 वर्ष पूर्ण हो जाने पर मतदाता सूची में जोड़ लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन