Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन देश में शोक की लहर

Kailash Gupta

Sun, Feb 6, 2022
Post views : 377

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकरका निधन हो गया है। आज 6 फरवरी सुबह 92 वर्षीय लता मंगेशकर ने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।दीदी के निधन की खबर लगते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई दीदी को श्रद्धांजलि दे रहा है। उनसे मिलने शनिवार को बहन और गायिका आशा भोसले स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल परिसर के बाहर अवरोधक लगाए गए हैं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई और वहां मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।92 साल की लता जी की बीते महीने 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें निमोनिया भी हो गया था।उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU रखा गया था।डॉ. प्रतीत समधानी और डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी, उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होने पर ऑक्सीजन निकाल दी गई थी लेकिन ICU में ही रखा गया। शनिवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था, लेकिन आज दीदी जिंदगी की जंग हार गई ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन