Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

देश में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट लेने वाले राज्यों में एमपी भी : मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई देख कर उड़ जाएंगे होश

Kailash Gupta

Wed, May 27, 2026
Post views : 174

इन्दौर। बीते दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर करीब आठ रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं इस महंगाई डायन से जनता त्रस्त है, लेकिन कर्जे में डूबी मध्य प्रदेश सरकार को इससे बंपर कमाई होगी।

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल से कमाई चौंकाने वाली है। देश में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट लेने वाले राज्यों में से एक एमपी भी है।

पड़ोसी राज्यों में मध्यप्रदेश की तुलना में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। प्रदेश सरकार की पेट्रोल और डीजल की बिक्री से सालाना कमाई लगभग 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। यानी कि हर दिन तकरीबन 44 करोड़ रुपए।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर इतना टैक्स है

राज्य सरकार पेट्रोल पर 29 फीसदी वैट लेने के साथ ही 2.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स लेती है। इसके अलावा एक फीसदी सेस भी लेती है।

इंदौर में अभी पेट्रोल 114.56 रुपए प्रति लीटर है।

सरकार इस पर 29 फीसदी वैट से 24.94 रुपए प्रति लीटर लेती है।

इसके साथ 2.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स है।

साथ ही 1 फीसदी सेस से 1.13 रुपए प्रति लीटर ले रही है।

इस तरह प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल बिकने पर सरकार के खाते में 28.57 रुपए का टैक्स मिलता है।

वहीं डीजल पर सरकार 19 फीसदी वैट के साथ 1.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स लेती है। साथ ही1 फीसदी सेस भी लेती है

इंदौर में डीजल 99.69 रुपए प्रति लीटर है।

एक लीटर की बिक्री पर 19 फीसदी वैट से सरकार को 15.52 रुपए मिलते हैं।

साथ ही 1.50 रुपए प्रति लीटर एडिशनल टैक्स मिलता है।

एक फीसदी सेस से 0.99 रुपए प्रति लीटर टैक्स अलग मिलता है।

इस तरह एक लीटर डीजल की बिक्री पर मध्यप्रदेश सरकार को 18.01 रुपए की कमाई होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन