Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

बदनावर में नव निमार्णाधीन सिविल हास्पिटल भवन के लोकार्पण पर उठे सवाल : अधुरी सुविधा वाले भवन का राज्यपाल महोदय के हाथों लोकार्पण कर विभाग क्या बताना चाहता है-विधायक शेखावत

Kailash Gupta

Sat, Apr 4, 2026
Post views : 758

न पीने का पानी, न ड्रैनेज लाइन, उपयोग के पहले ही दरवाजे, खिडकी टुटे, एक्सरे एवं ड्रेसिंग की सुविधा का अभाव- विधायक शेखावत

मरीजों के उपचार की सुविधा एवं अन्य आवश्यक कमियों की पुर्ति कर अस्पताल में भी पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाए- अध्यक्ष मुकेश होती

बदनावर। नव निमार्णाधीन सिविल हास्पिटल भवन का लोकार्पण 5 तारीख को माननीय राज्यपाल महोदय के कर कमलों से होने जा रहा है। बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा सिवील हास्पिटल भवन के लोकार्पण को लेकर सैद्धातिक विरोध किया गया है। 8 करोड 65 लाख की लागत से निर्मित आधे अधुरे भवन निर्माण में न बिजली उपकरण, न पानी की व्यवस्था, ड्रैनेज लाइन की कमी, उपयोग के पहले ही भवन में दरारे आना एवं चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव एवं निर्माण के दौरान ही जर्जर दिखने वाले भवन का लोकार्पण करना न्यायोचित नही है।

विधायक भंवरसिंह शेखावत का कहना है कि पिछले दिनों निमार्णाधीन भवन का अवलोकन किया गया था। निर्मित भवन में कई कमियां होने के बावजुद झुठी वाहवाही लेने हेतु जल्दबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। विधायक शेखावत का कहना है कि बडी संख्या में लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था नही है। ड्रैनेज लाइन की सफाई नही होने से गंदे पानी की निकासी नही होगी। चेम्बर के ढक्कन उपयोग के पहले ही टुटे पडे है। ड्रैनेज चंेबर पर जाली नहीं लगाई गई। उपयोग के पहले ही टुटे फुटे दरवाजे खिड़की पर रंगरोगन कर दिया गया। एक्सरे एवं ड्रेसिंग की सुविधा का अभाव है। लिफट नही लगाई गई। अस्पताल की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं किया गया। मरीजों के बैठने हेतु फर्निचर की व्यवस्था नहीं की गई। फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। मरीजों के लिए पंखे की सुविधा का अभाव है। नर्सिंग स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ठेकेदार को कई बार निर्देश देने के बावजुद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

विधायक शेखावत ने आगे बताया कि कोद एवं कानवन में निर्मित अस्पताल भवन के लोकार्पण को लंबा समय बीतने पर भी ताले पढे है। विभाग न तो डाक्टर की सुविधा दे सका और न ही संचालन हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कर पाया। करोडों की लागत से निर्मित भवन धुल से भरे पढे है। विभाग द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर ध्यान न देकर केवल भवन के लोकार्पण करवाना जनता की हितों के विरुध है। आधी अधुरी सुविधा वाले भवन का माननीय राज्यपाल महोदय के हाथों लोकार्पण कर विभाग क्या बताना चाहते है।

विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा सिविल हास्पिटल भवन लोकार्पण का विरोध किया जा रहा है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ने कहा कि मरीजों के उपचार की सुविधा एवं अन्य आवश्यक कमियों की पुर्ति की जावे एवं अस्पताल में भी पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं पर्याप्त निर्सिंग स्टाप की पद स्थापना की जाने के बाद भवन का उपयोग शुरु किया जावे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन