महा मंगलिक हेतु विश्वरत्न सागरजी का नगर प्रवेश गुरुवार को होगा : प्रवेश जुलूस श्री बैजनाथ मंदिर से प्रारंभ होगा
Kailash Gupta
Wed, Dec 17, 2025
बदनावर। नगर में होने वाली महा मंगलिक हेतु परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरिश्वर जी महाराज साहब के शिष्य युवाचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरिश्वर जी महाराज साहब आदि मूनी मंडल का मंगल प्रवेश गुरुवार को प्रातः होने जा रहा है।आपका प्रवेश जुलूस श्री बैजनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री भोयरा वाला मंदिर के दर्शन वंदन कर धर्मशाला पहुंचेगा जहां आचार्य श्री के प्रवचन होंगे प्रवचन के पश्चात मूर्ति पूजक श्री संघ की नवकारसी रहेगी।
आप श्री की निश्रा में दिनांक 21 दिसंबर को यश कॉलेज के प्रांगण में माह में एक बार होने वाली महा मंगलिक होगी इस हेतु आयोजक परिवार एवं श्री संघ के सदस्य नगर के समस्त समाज के अध्यक्षों, गणमान्य नागरिकों एवं आसपास के शहरों में निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
आयोजक अमित जैन एवं श्री संघ के अध्यक्ष राजमल सूर्या एवं ट्रस्ट मंडल के सदस्य महेंद्र सुंदेचा, पारस भटेवर, महेंद्र चोपड़ा,अभय सुंदेचा,अनोखी लाल सिसोदिया, राजेंद्र सराफ, दीपक रुनवाल, विनोद तातेड, मुकेश कोठारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की विनंती की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन