गो सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत : तहसील स्तरीय वृहद बैठक सम्पन्न हुई
Kailash Gupta
Wed, Jun 17, 2026

बदनावर। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत बदनावर तहसील स्तरीय एक विशाल एवं गरिमामयी बैठक का आयोजन जैन धर्मशाला में सम्पन्न हुआ।
बैठक का उद्देश्य गो सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जनजागरण करना एवं समाज के सभी वर्गों को इस पावन अभियान से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, गो-पालक, गो-सेवक, गो-भक्त, गो-प्रेमी, गो-संत, गोरक्षक, गो-वंश के हितैषी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
बैठक में वार्ड वाइस जवाबदारी तय की गई, साथ ही बदनावर तहसील की सभी गौशालाओं की अलग से बैठक एवं उनकी कार्य योजना भी निर्धारित की गई।
इसके साथ ही घर-घर जाकर पत्रक वितरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिससे अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक का मार्गदर्शन स्वामी श्री गोशरणानंद सरस्वती (कामधेनु शक्तिपीठ, सुजापुर) द्वारा किया गया, जिन्होंने समस्त गो-भक्तों को अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की और सभी को इस पावन कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अमृत पाटीदार द्वारा गुरुदेव को पौधे भेंट किए गए। गुरुदेव ने उन पौधों को गोशाला संचालकों को प्रदान करते हुए कहा कि “ये पौधे गोशालाओं में ही लगाए जाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गो-सेवा का कार्य और सुदृढ़ हो।”
बैठक में सभी ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि गो माता के संरक्षण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा 27 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले “गो सम्मान दिवस” को ऐतिहासिक बनाने हेतु व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे, बस स्टैंड पर समस्त गो-भक्त अपने परिवार सहित उपस्थित होकर ज्ञापन प्रदान करेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन