Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

श्री अंबिका आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय : सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम बालोदा में संपन्न हुआ

Kailash Gupta

Fri, Jan 16, 2026
Post views : 237

श्री अंबिका आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम बालोदा में संपन्न हुआ

बदनावर। श्री अंबिका आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बालोदा में दिनांक 10 जनवरी शनिवार से दिनांक 16 जनवरी शुक्रवार तक सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि टीकम सिंह डोडिया , शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य गोविंद भाटिया, समाजसेवी शिवनारायण पाटीदार, पारस पाटीदार ,सुभाष धनेरिया उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय अध्यक्ष कोषाध्यक्ष गोपाल सेठ विशेष रूप से उपस्थित हुए।

मंचासिन सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य कमलेश बैरागी ने दिया। कु. खुशी देवड़ा एवं कु.श्वेता पाटीदार ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत "जय जगत - जय जगत" प्रस्तुत किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी समरथ सोलंकी ने शिविर का संयोजन एवं नेतृत्व किया तत्पश्चात शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सात दिवसीय दिनचर्या की जानकारी दी। सात दिनों में शिविरार्थियों ने आश्रम के साथ प्रभात फेरी ,नशा मुक्ति ,स्वच्छता, पर्यावरण आदि प्रकल्पों पर कार्य किया। शिक्षा समिति अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही एकमात्र उपाय है जिसके जरिए जातिगत भेदभाव को मिटाकर सामाजिक समरसता लाई जा सकती हैं।

अतिथि सरपंच प्रतिनिधि टीकमसिंह डोडिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि

विद्यार्थी जीवन आपके जीवन का अहम हिस्सा है। आपके उज्ज्वल भविष्य को बनाने हेतु आपके माता-पिता का त्याग सबसे बड़ा होता है, उसे आप कभी नहीं भूलें। विद्यार्थी जीवन में स्वयं का जागरण सबसे बड़ी आवश्यकता है। सुबह जल्दी उठें, ध्यान करें जिससे आपकी बुद्धि का व्यवस्थित विकास हो। नशा मुक्ति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह आप को सोचना है कि स्वच्छता के लिए श्रम कर नाली साफ करें या नशा कर नाली में गिरें। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समापन में भागीदारी एवं सहयोगी स्वयंसेवक छात्र अजीत जादव, अंशराज सिंह सोलंकी , देवेंद्र पाटीदार, अभय , सुरेंद्र जादव, टीकम सिंह, कृष्णपाल चंदेल, शरद पाटीदार, नैतिक कुमावत एवं संस्था से व्यवस्थापक वीरेंद्र पाटीदार हुए। समापन कार्यक्रम का आभार शिक्षिका श्रीमती नेहा सिसोदिया ने व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी समरथ सोलंकी एवं गणेश भावसार ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन