Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

बदनावर जैन धर्मशाला में संपन्न हुआ : विहार सेवा ग्रुप का द्वितीय अधिवेशन

Kailash Gupta

Mon, Jan 5, 2026
Post views : 214

बदनावर। नगर में विहार सेवा ग्रुप का द्वितीय अधिवेशन जैन धर्मशाला बदनावर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर से आये 400 विहार सेवको ने अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम के आरंभ में विहार सेवको की विशाल रेली निकाली गई जो जैन धर्मशाला से आरंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः जैन धर्मशाला पंहुची।रेली में विभिन्न नगरो से आये विहार सेवक अपने अपने नगर का बेनर लिए अनुशासनबद्ध होकर चल रहे थे।

रेली के पश्चात दीप प्रज्वलन एवं गुरुवंदन के पश्चात अधिवेशन का शुभारंभ हुआ बालिका विहार परिवार द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा स्वागत भाषण विहार सेवा के प्रांतीय प्रमुख नितेश तांतेड ने दिया।इसके पश्चात कार्यक्रम को निश्रा प्रदान कर रहे आचार्य विश्वरत्नसागर सुरीजी के शिष्य तीर्थरत्न सागरजी म.सा. ने अपने उद्बोधन में कहा कि विहार सेवा मात्र सेवा नहीं समाजजनो का पावन कर्तव्य है। संत समाज और राष्ट्र की धरोहर होते है वे पैदलविहारी होते है । विहार सेवी उनके पथप्रदर्शक होते है जो कि एक महान सेवा है। कोई भी कार्य लगन और समर्पण के बिना संपन्न नही होता होता है। राम बनने के लिए वनवास भोगना ही पडता है। समाज में धन खर्च करने वाले बहुत है लेकिन तन मन समर्पित करने वाले बहुत कम मिलते है।विहार सेवक को सम्मान से अधिक सेवा के पहलु पर ध्यान देना चाहिए। लगातार दूसरे वर्ष बदनावर में यह सम्मेलन आयोजित करने के लिए संतश्री ने बदनावर ग्रुप को सराहा। इसके पश्चात बदनावर ग्रुप द्वारा प्रकाशित विहार सेवा के लिए बहुउपयोगी एवं बहुउद्देशीय विहार मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। साधु संतो के विहार के समय उनके अनुकूल विहार धाम निर्माण हेतु भूमि देने वाले दान दाता एवं इसके निर्माण में अर्थ सहयोग देने वाले महानुभावो बहुमान किया गया।

विहार पथ पर रहने वाले अजैन जो कि साधु संतो के ठहरने की उत्तम व्यवस्था करते है उनका भी विहार परिवार द्वारा बहुमान किया गया। इसी प्रकार विहार सेवा के दिवंगत वीर सैनिकों . स्व० श्री गिरिराज जी सोनी नीमच, स्व० श्री सतीश जी चौरड़िया बाजना स्व० श्री दीपेश जी फरबदा राजगढ़, स्व. श्री आशीष जी जैन, बाग का मरणोपरांत सम्मान किया गया, इनका स्मृति चिन्ह उनके परिवार को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न नगरो में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाले तथा सर्वाधिक उम्र के सबसे कम उम्र के विहार सेवको को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम सफल बनाने में श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ, विहार परिवार बदनावर, नवरत्न परिवार,हेप्पी फ्रेंड्स ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन इंदौर से पधारे हुए वेयावच्च प्रेमी श्री प्रवीण गुरूजी द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन रोहित जी कोठारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुंबई विहार सेवा ग्रुप के कप्तान श्री नयन पुज विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन