Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

वैश्य महासम्मेलन : वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन

Kailash Gupta

Mon, Jan 12, 2026
Post views : 290

बदनावर, अग्निपथ। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं संस्था के शिरोमणी संरक्षक उमाशंकर गुप्ता थे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष महेश माहेश्वरी एवं पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। मंच पर तहसील अध्यक्ष अरुण सुंदेचा, वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र सुंदेचा एवं लोकेश गुप्ता भी मंचासीन थे।

एकजुटता और संवाद पर जोर

मुख्य अतिथि उमाशंकर गुप्ता ने अपने संबोधन में संघ शक्ति कलयुगे% का मंत्र देते हुए कहा कि वर्तमान समय में एक संगठित संगठन का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्य समाज को किसी से प्रतिस्पर्धा या संघर्ष के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के लिए एकजुट होना अनिवार्य है। गुप्ता ने सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर बढ़ती संवादहीनता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अलगाव को रोकने के लिए पारस्परिक संवाद बढ़ाने वाले कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने कैलेंडर विमोचन को केंद्रीय पदाधिकारियों और स्थानीय इकाइयों के बीच संपर्क का एक सशक्त माध्यम बताया।

संगठन का गौरवशाली इतिहास

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने समाज की एकजुटता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्त द्वारा विषम परिस्थितियों में इस संस्था के गठन के उद्देश्यों को साझा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश माहेश्वरी ने अतिथियों के समर्पण और योगदान की चर्चा की, वहीं पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने अतिथियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का परिचय दिया। स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष अरुण सुंदेचा ने दिया, जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा विधिवत वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया गया।

भव्य स्वागत एवं आभार

समारोह का शुभारंभ ढोल-धमाकों के साथ अतिथियों के आगमन और माता लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन मुक्ता सुंदेचा ने किया और आभार सचिव विमलेश पगारिया ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमरावमल चोपडा, अनिल मुणत, कमलेश संघवी, महेंद्र चोपडा, संजय चोपडा, हरीश माहेश्वरी, निलेश कोठारी, नितेश तांतेड, पवन पाटोदी, नवीन मुणत, विजय गादिया, सचिन लोढा, अभिषेक संघवी, निर्मल सकलेचा, राहुल सोनी, जीतू भाई, रूपेश चोपड़ा, रोहन सुन्देचा, अभिषेक सराफ एवं चंद्रेश सुन्देचा सहित अनेक सामाजिक बंधुओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन