Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय सहकारी सभा में शामिल होंगे : क्षेत्रीय विधायक भंवरसिंह शेखावत

Kailash Gupta

Sun, Nov 23, 2025
Post views : 232

बदनावर। क्षेत्रीय विधायक भंवरसिंह शेखावत श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होने वाली 17वीं अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आइसीए) एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सभा एवं संबंधित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 24 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। विधायक शेखावत ने बताया कि यह आयोजन दुनियाभर के शोधकर्ताओं, सहकारी विशेषज्ञों और व्यवसायिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाता है, जहां सहकारी समितियों की भूमिका, स्थिरता और विकास जैसे विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में सहकारी क्षेत्र की नीतियों और उनके एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर प्रभाव पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। आइसीए का यह मंच वैश्विक सहकारी तंत्र में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है और इसमें भाग लेना भारत तथा मध्यप्रदेश दोनों के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। सम्मेलन में होने वाली चर्चाएं सहकारी माडल को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितमुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। कार्यक्रम में विशेष सत्र, कार्यशालाएं और उच्यस्तरीय नीति बैठकें होंगी, जिनका संयुक्त रूप से आयोजन श्रीलंका की राष्ट्रीय सहकारी समिति परिषद एवं स्थानीय साझेदार संस्थाएं करेंगी। जानकारी आरपी सिंह ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन