Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

चाइनीज मांझा : बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Kailash Gupta

Tue, Jan 13, 2026
Post views : 485

बदनावर। यहां मंडी बायपास रोड पर कल शाम को पुलिस ने ऑनलाइन डिस्पोजल सेंटर पर चीनी मांझा बेचते हुए नारायण पिता अमरसिंह मकवाना निवासी ग्राम नेपावली थाना राजोद रंगे हाथ पकड़ा।

टीआई अमितसिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा चोरी छुपे बेच रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी दुकान से मांझे के तीन सील बंद बंडल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि कलेक्टर द्वारा यह धागा बिक्री से प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद यह चोरी छुपे बेच रहा था। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। कई दिनों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी कई दुकानदार इसे महंगे भाव पर बेच रहे हैं। जिससे रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही है।उक्त कार्यवाही सहायक उनि. सुरेश सिंह कुशवाह, प्र.आर.योगेश शर्मा, सचिन जाट, धर्मेंद्र राजावत, हरिमोहन त्यागी, विवेक दुबे द्वारा की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन