Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

बदनावर पुलिस को मिली सफलता : युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

Kailash Gupta

Wed, Apr 22, 2026
Post views : 417

बदनावर। राजगढ़ जिले के सुखलिया निवासी आरोपी को बदनावर पुलिस ने बड़ी हिकमत अमली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी नीरज पिता धनसिंह लोधी निवासी ग्राम टोडी सुठालिया जिला राजगढ़ के खिलाफ पीड़िता ने गत 12 मार्च को बदनावर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता जब राजगढ़ जिले में पदस्थ थे तब आरोपी से पहचान हुई थी और वह घर पर आता जाता था तथा फोन पर बात करता था। 4 साल पहले उसके पिता का तबादला हो गया तब आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन पिछले एक साल से वह मेरा बुरी नीयत से पीछा करके मेरे रिश्तेदारों को मेरे और स्वयं के फोटो बुरी नीयत से भेज कर मेरी इज्जत खराब कर रहा था। जहां कहीं मेरी सगाई की बात चलती है तो वहां भी खबर भिजवाता है कि तुम लड़की से शादी मत करना। उससे मैं शादी करूंगा और मेरी सगाई तुड़वाता देता है।

आरोपी को हम लोगों ने कई बार समझाया किंतु वह नहीं माना। आरोपी ने मुझे भी कई बार धमकी दी थी कि तुम अगर कहीं रिपोर्ट करोगी तो मैं तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा। वह जानता है कि मैं अनुसूचित जन जाति की सदस्य हूं। फिर भी आरोपी बाज नहीं आ रहा है। उससे परेशान होकर अंततः युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बदनावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर के मार्गदर्शन में टीआई अमितसिंह कुशवाह ने महिला विंग प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिना जोशी की टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए राजगढ़ भिजवाया। जहां आरोपी का पता लगाकर बड़ी हिकमत अमली से गिरफ्तार कर बदनावर लाया गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन