Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

श्री महादेव भक्त मंडल के तत्वधान में : महाशिवरात्रि पर्व के दुसरे दिन बैजनाथ मंदिर पर होगा भव्य नगर भोज व भजन संध्या का आयोजन

Kailash Gupta

Sat, Feb 7, 2026
Post views : 1012

बदनावर। महाशिवरात्रि के दुसरे दिन 16 फरवरी सोमवार को बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर नगर भोज एवं भजन संध्या का आयोजन श्री महादेव भक्त मंडल चाय प्रसादी वाले द्वारा किया जा रहा है। मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश मुक्ति व संजय पाटीदार ने बताया कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी शिवरात्रि के दुसरे दिन बैजनाथ महादेव मंदिर पर नगर भोज के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जा है। मंडल के सभी सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयार की जा रही है। श्री महादेव भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भी दिए जा रहे है। मंडल का नगर भोज का यह दूसरा वर्ष है। मंडल के सदस्यों द्वारा सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार नगर भोज में पधारने का आग्रह कर महाप्रसादी का लाभ लेने की अपील की है। पिछले वर्ष नगर भोज के आयोजन की लोगों जमकर तारीफ व प्रशंसा की ऐसे आयोजन से समाज में समानता का संदेश गया था। पिछले वर्ष नगर भोज लगभग 15 हजार लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण की थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन