Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

गोपुजन आरती हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात ज्ञापन सौंपा गया। : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

Kailash Gupta

Mon, Apr 27, 2026
Post views : 235

बदनावर।गौ रक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को देशभर में 'गौ सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर बदनावर सहित देशभर की पांच हजार तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे गए। यहां गौ रक्षा समिति और सनातन धर्म से जुड़े संगठनों व साधु-संतों ने एसडीएम प्रियंका मिमरोट व तहसीलदार सुरेश नागर को ज्ञापन दिया गया।

सुबह यहां लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल बस स्टैंड पर गौसेवक एकत्रित हुए व संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौके पर गौ पूजाकर आरती की गई। ततपश्चात एसड़ीएम को ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।वक्ताओं ने वर्तमान समय में गौवंश पर मंडरा रहे संकट का उल्लेख करते हुए प्रत्येक सनातनी से गौ रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने समाज से एकजुट होकर गौ संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के तहत लगभग 51 हजार हस्ताक्षरों की प्रति सौंपी गई।

अभियान के अंतर्गत गौ रक्षक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को देंगे प्रार्थना पत्र

यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।सोमवार को तहसील स्तर पर ज्ञापन देने के बाद, दूसरे चरण में जुलाई माह में जिला कलेक्टर और 27 अक्टूबर को राज्य सचिव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपने की योजना है।इस अभियान का उद्देश्य गौ माता को पूर्ण सम्मान दिलाना और उन्हें 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलवाना है।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जाट ने किया।आभार आशुतोष राजपुरोहित ने माना।

बदनावर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो सेवक गोपालक, गो भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वही बदनावर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 30 गांव से गौशालाओं की टोली भी अभियान में शामिल हुई। ज्ञापन देने के पश्चात भी समितीयों के सदस्य आंतें रहें एवं मंच पर फोटो सेशन भी करवाया और अभियान के फोटो सोशल मीडिया पर भी शैयर किएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन