Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

भाजपा ने ठाकरे व पूर्व मुख्यमंत्री पटवा की पुण्यतिथि मनाई : कुशाभाऊ ठाकरे ने गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा इतनी मजबूत पार्टी बनी

Kailash Gupta

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 235

कुशाभाऊ ठाकरे ने गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा,बदनावर। भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि रविवार को यहां नगर परिषद परिसर में मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें स्मरण कर पार्टी को खड़ा करने के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान का जिक्र कर उनके बताए रास्तों पर चलने की बात कही।

शुरुआत में दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रदासुमन अर्पित किए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखऱ यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, वरिष्ठ नेता चन्द्रभानसिंह सोलंकी, श्रेणिक कुमार बाठिया व नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर ने संबोधित कर ठाकरे व पटवा के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके कार्यो का स्मरण किया।

ठाकरे को याद करते हुए शेखऱ यादव ने कहा कि उन्होंने जनसंघ की स्थापना के साथ काम किया और वे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक रहे, आज जो गांव-गांव तक संगठन दिखाई देता है तो उसके पीछे का तप, परिश्रम ठाकरे जी का था। भाजपा सब दृष्टि से सक्षम और आत्मनिर्भर बने, इसलिए गांव, जिले और संभाग में उन्होंने कार्यालय खोला। उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा और उसी का परिणाम है कि आज भाजपा इतनी मजबूत पार्टी बनी है। बांठिया ने कहा कि ठाकरे जी हर कार्यकर्ता को नाम से जानते थे और उनकी परेशानी के बारे पूछते थे, इस वजह से कार्यकर्ता उनसे खुद को जुड़ा महसूस करता था। उनका बदनावर से काफी लगाव था। अंत मे दो मिनट का मोन रखकर श्रदांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रितेशसिंह पंवार ने किया। आभार नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष गुर्जर ने माना। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार, पार्षद अनिता चौहान, संतोष चौहान, दीपक जाधव, सुखराम देवदा, दिलीपसिंह चौहान, मनीष शर्मा, प्रकाश पाटीदार, नईम खान, मुकेश बोरझालिया समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन