Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : काश्यप स्वीटनर्स द्वारा नगर परिषद को दिया नवीन शव वाहन

Kailash Gupta

Tue, Jun 2, 2026
Post views : 128

बदनावर।नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप आज काश्यप स्वीटनर्स प्रा. लि. के माध्यम से नगर परिषद बदनावर को नवीन शव वाहन प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि परम पूज्य गुरुदेव श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानंद जी बप्पा के बदनावर प्रवास के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव ने नगर में शव वाहन की आवश्यकता से मंत्री चैतन्य काश्यप को अवगत कराया था। जनहित की इस मांग पर मंत्री काश्यप ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की थी।

घोषणा के अनुरूप आज काश्यप स्वीटनर्स प्रा. लि. के कार्यकारी निदेशक राजीव गोरवाडा ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर को शव वाहन की चाबी सुपुर्द कर वाहन प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी सहयोग के लिए कश्यप परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नवीन शव वाहन उपलब्ध होने से अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों को सम्मानजनक एवं सुगम सुविधा प्राप्त होगी। यह सेवा विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा नगर परिषद की जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन