Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

साढ़े आठ करोड़ लॉगत से तैयार हुए अस्पताल भवन का पूर्व मंत्री दत्तीगांव न : कमियो को दूर करने ठेकेदार व स्वास्थ्य अधिकारियो को दिए निर्देश

Kailash Gupta

Fri, Dec 26, 2025
Post views : 245

बदनावर। करीब 8 करोड़ 65 लाख 79 हजार लॉगत से बनकर तैयार हुए सिविल अस्पताल के नए भवन में फैली कमियो को जल्द दूर कर इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसको लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव ने अस्पताल का अवलोकन कर कमियो को देखा व दुर करने को लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया।

दत्तीगांव ने अस्पताल पहुंचकर कमियो को देखा व निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। अस्पताल के डॉ अभिषेक गिरवाल ने उन्हें अस्पताल निर्माण व कक्षो के बारे में जानकारी दी। पूर्व मंत्री ने ऑक्सीजन लाइन, सीवरेज लाइन, फायर लाइन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि को भी देखा। कमियो को दूर करने के लिए उन्होंने ठेकेदार व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से चर्चा की।

दत्तीगांव ने नए भवन में ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवाने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, नया बोरलेन लगाने, भवन में उखड़ रहे फर्श को ठीक करने आदि के निर्देश ठेकेदार को दिए।

डायलिसिस मशीन भी देखी

नए भवन के अवलोकन के बाद उन्होंने पुराने भवन में संचालित डायलिलिस मशीन सेंटर पहुंचकर अवलोकन किया। इस मौके पर वहां मौजूद आपरेटर ने बताया कि प्रतिदिन 6 से ज्यादा डायलिलिस होती है। दत्तीगांव ने स्थानीय मरीजो को लाभ मिले इसको लेकर निर्देश दिए। उन्होंने आक्सीजन प्लांट व आईसी रूम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार व सुनील मोदी, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह चौहान, भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज़ कवि, पार्षद जितेंद शर्मा, संतोष राव, संतोष चौहान, जहांगीर लाला, सुखराम देवदा, भूपेंद्रसिंह मस्ताना, पंकज ठाकुर, कपिल नाहर, अंसुमन जोशी, पवन चालवा, गणेश नागरु आदि उपस्थित थे।

इनका कहना है

चर्चा में पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने बताया कि भवन निर्माण में जो कमियां है उन्हें दूर करने को लेकर चर्चा की है। जल्द इसका लोकार्पण होगा। साथ ही बदनावर सिविल अस्पताल के अलावा कानवन व कोद के अस्पताल में भी पर्याप्त स्टाफ व डॉक्टरो की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से चर्चा की है। यह जानकारी भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन