Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

आदिनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर होगा : "आदि पेक्स" डाक टिकट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Kailash Gupta

Fri, Jan 16, 2026
Post views : 240

नगर के ओम पाटोदी की राष्ट्रीय पदक प्राप्त पुस्तक का भी होगा प्रदर्शन

बदनावर। बहुप्रतीक्षित जैन फिलेटली सोसायटी आफ भारत का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन आज भगवान आदिनाथ स्वामी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर रायपुर में शुरू हो रहा है। जिसमें देश भर के डाक टिकट संग्राहको का समागम हो रहा है जो जैन धर्म के सिध्दांतों पर आधारित डाक टिकटों एवं डाक सामग्री का संग्रह करते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के पवन पाटोदी एवं स्वप्निल जैन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में भगवान आदिनाथ से महावीर स्वामी और राम कृष्ण से बुद्ध के दया करूणा प्रेम के सिध्दांतों पर आधारित डाक टिकट (सामग्री) के माध्यम से युद्ध की कगार पर बैठे विश्व को शांति का सन्देश दिया या जाएगा।

प्रदर्शनी में नगर के राष्ट्रीय पदक विजेता डाक टिकट संग्रहक एवं लेखक ओम पाटोदी द्वारा अपने संकलन सामाचार पत्रों के माध्यम से फिलेटली का प्रचार एवं ऐतिहासिक पीपीसी अखबार के आइने से का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में दर्शकों को देश के विभिन्न हिस्सों से आए डाक टिकट संग्रहक के संग्रह को देखने का अवसर प्राप्त होगा । जिसमें सुधीर जैन सतना, विजय सांखला मिट्ठूपलयम, एस सी जैन, भोपाल, डॉ प्रदीप जैन बालोद, विकास जैन, अजमेर, सुश्री अंशिका जैन, धनबाद, प्रमोद जैन, फतेहपुर शेखावटी, श्रीमती स्वाति संदीप जैन जबलपुर ओम पाटोदी इंदौर, मास्टर अरहन ऋषभ पाटिल, राजेश राठौर, चेन्नई, मीठालाल जैन पुणे, सुशील बोकाडिया, अमरावती, अतुल जैन, बिलासपुर, विजय कुमार जैन, वाराणसी,श्री उत्तम चंद जैन मैसूरु आदि के प्रदर्श का प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन